पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंधी ने दिलाई गर्मी से राहत, कल से फिर बढ़ेगा तापमान!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली.दिनभर तीखी धूप और गर्मी के बाद मंगलवार को दिन ढलने के साथ ही चली धूल भरी आंधी से राजधानी का मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने सप्ताह की शुरुआत में ही भीषण गर्मी और धूल भरी हवा चलने की भविष्यवाणी की थी। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह की शुरुआत मई के अन्य दिनों की तरह ही थी।
दिन चढ़ने के साथ तापमान में इजाफा होना शुरू हुआ। लेकिन सूरज के ढलते ही तेज हवाओं के झोंके से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 18 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। लेकिन शाम सात बजे के बाद रफ्तार घटकर 14 किलोमीटर हो गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.8 एवं न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि बुधवार को भी अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। हालांकि गुरुवार से अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर फिर से शुरू हो जाएगा। गुरुवार का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। वीकेंड पर यहां का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।