पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैब में रेप के मामले में यूबर ने कहा, बेहतर होकर करेंगे वापसी

कैब में रेप: उबर ने किया भारत में ग्लोबल स्टैंडर्ड अपनाकर वापसी का वादा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली: राजधानी में 25 साल की लड़की से कैब ड्राइवर द्वारा रेप किए जाने के मामले में बदनामी झेल रही अमेरिकी कंपनी उबर ने भरोसा दिलाया है कि वह यूजर्स की सेफ्टी के लिए दुनिया भर में प्रचलित सबसे बेहतर नियम-कायदों को अपनाएगा। कंपनी का कहना है कि इस दिशा में वह कई कदम उठा चुका है। बता दें कि उबर की सर्विस पर दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बैन लगाया जा चुका है। कंपनी ने गुरुवार को अपने सभी यूजर्स को मेल भेजा। मेल में कहा गया कि कंपनी अपने सुरक्षा मानकों की दोबारा से जांच कर रही है। उबर इंडिया ने यह भी दावा किया कि वह ड्राइवरों के वेरिफिकेशन का फुल ऑडिट करने के साथ-साथ यूजर्स के फीडबैक पर भी ध्यान दे रही है। कंपनी के मुताबिक, जब तक रिव्यू की प्रक्रिया जारी रहेगी, तब तक वह दिल्ली में अपने ऑपरेशन बंद रखेगी।
मुंहबोली चाची से भी कर चुका है रेप
शिव कुमार यादव के बारे में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। शिव के गांव की ही कुछ महिलाओं ने उस पर रेप के आरोप लगाए हैं। अब 46 साल की हो चुकी एक महिला ने खुलासा किया है कि कुछ सालों पहले शिव ने उससे गांव के ही एक सूने मकान में रेप किया था। महिला के अनुसार, आरोपी उसे चाची कहता था। महिला ने यह भी बताया कि रेप की उस घटना के बाद उसके पति ने उसे बदनामी के डर से चुप रहने और घर के बाहर न निकलने को कहा था। शिव की गिरफ्तारी से खुश इस महिला को इस बात का मलाल है कि उसके पड़ोसी उसे चरित्रहीन बताते हैं। उसके अनुसार, अपनी कहानी मीडिया को बताने के बाद उसके पति ने उससे मारपीट की थी।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, जेल जाते ही दो बार पिटा आरोपी ड्राइवर, खुद को बताया था कामदेव का अवतार...