पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुनिया भर में यूबर पर चल रहे मामले

कैब में रेप: नीदरलैंड में भी बैन हुआ यूबर, ड्राइवरों पर रेप से लेकर मारपीट तक के आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर पहुंचे उबर कंपनी के अधिकारी
नई दिल्ली: यहां एमएनसी में काम करने वाली 25 वर्षीय लड़की से रेप के मामले में गिरफ्तार किए गए कैब ड्राइवर कुमार यादव के खिलाफ चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। ताजा मामले के अलावा, उस पर 2011 में गुड़गांव के पब में काम करने वाली महिला से रेप का आरोप था। अब पता चला है कि 2013 में भी यूपी के मैनपुरी में उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था। उस मामले में वह जमानत पर है। यानी कुल मिलाकर रेप के तीन मामले आरोपी पर दर्ज हो चुके हैं।
यूबर पर मुकदमा दर्ज
दिल्ली पुलिस ने इंटरनेट के जरिए टैक्सी बुकिंग की सर्विस देने वाली कंपनी उबर के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी आदेशों की अवहेलना का मामला दर्ज किया है। उबर कंपनी के मोबाइल ऐप से ही पीड़ित लड़की ने कैब बुक की थी। पुलिस ने कंपनी के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज किया। इस मामले में कंपनी के अधिकारियों से लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी पूछताछ हुई। सूत्रों के मुताबिक, कुछ अधिकारियों की गिरफ्तारी भी मुमकिन है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने सोमवार को उबर के सभी ऑपरेशंस पर बैन लगा दिया था। दिल्ली सरकार उबर के अलावा 20 और कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी में है।
क्यों दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस का कहना है कि उबर ने सेफ्टी नॉर्म्स का उल्लंघन किया, मसलन ड्राइवर के बैकग्राउंड की जांच नहीं की, जो पहले भी एक बार रेप के मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा, उसकी टैक्सी में जीपीएस भी नहीं लगा था। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि उबर ने खुद को टैक्सी सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर रजिस्टर नहीं कराया और बिजनेस जारी रखा।
गृहमंत्री और परिवहन मंत्री की राय अलग
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को सभी राज्यों को चिट्‌ठी लिखकर इंटरनेट से होने वाली टैक्सी सर्विसेस पर बैन लगाने को कहा। हालांकि, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी की राय इस मामले में अलग है। उन्होंने कहा कि वह इस तरह की सर्विसेस पर बैन लगाने के खिलाफ हैं। गडकरी ने कहा, ''यह मामले का हल नहीं है। अगर कल को किसी बस में कुछ हो गया तो हम उसे भी बैन तो नहीं कर सकते। सिस्टम में बदलाव लाए जाने की जरूरत है। बैन लगाने के कदम से सिर्फ लोगों को परेशानी ही होने वाली है।'' गडकरी ने कहा, ''ड्राइवरों को जिस सिस्टम के तहत लाइसेंस मिलता है, उसमें खामियां हैं। अब एक डिजिटल सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिसके तहत हर किसी का रिकॉर्ड रखा जा सकेगा।''
पीएम को जानकारी देंगे एनएसए और गृहमंत्री
मंगलवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने गृहमंत्री राजनाथ से मिलकर ताजा हालात की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले एनएसए अजीत डोभाल ने दिल्ली पुलिस से मामले की जानकारी ली। डोभाल पीएम को पूरे मामले पर ब्रीफ करेंगे। इसके अलावा, गृहमंत्री भी पीएम से मिलकर हालात से अवगत कराएंगे।
कैब ड्राइवरों की जांच करेगी मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस ने 31 दिसंबर के पहले शहर के सभी टैक्सी ड्राइवरों के बैकग्राउंड की जांच करने की योजना बनाई है। शहर की 45 हजार टैक्सियों की जांच के लिए पुलिस ने क्राइम ब्रांच, पुलिस स्टेशनों और ट्रैफिक विभाग को शामिल किया है।
आरोपी ड्राइवर पर एक और केस
रेप के आरोपी ड्राइवर शिव यादव के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ है। यह मामला धोखाधड़ी का है। उस पर आरोप है कि उसने फर्जी दस्‍तखत के जरिए पुलिस का कैरेक्‍टर सर्टिफिकेट हासिल किया था। शिव जिस कंपनी के लिए टैक्‍सी चलाता था, उसे भी बैन कर दिया गया है।
आगे पढ़ें, बैन पर क्यों उठ रहे सवाल और उबर का खराब रहा है ट्रैक रिकॉर्ड...