पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) से निकाले गए विधायक विनोद कुमार बिन्नी केजरीवाल के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। बिन्नी का कहना है कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने की औपचारिक सूचना नहीं मिली है। बिन्नी ने कहा कि ‘आप’ को इस बात का डर था कि पार्टी के कई विधायक मेरे साथ हैं और वे धरने में मेरा समर्थन दे सकते हैं, इसी डर की वजह से मुझे पार्टी से निकाला गया है। बिन्नी ने यह भी कहा कि पार्टी में अभी और कई बागी हैं। उधर, जदयू के टिकट पर विधायक बने शोएब इकबाल ने केजरीवाल से पूछा है कि वह तय करें कि सरकार चलानी है या नहीं। शोएब जदयू छोड़ चुके हैं और 'आप' में शामिल होना चाहते हैं।
धरना देने से पूर्व बिन्नी ने उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने कानून मंत्री सोमनाथ भारती की उपराज्यपाल से सेक्स रैकेट मामले में शिकायत कर भारती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.