नई दिल्ली. पुतीन का एक दिन का भारत दौरा पूरा हो गया। इस दौरान वे राजधानी दिल्ली में ही रहे। वे यहां पीएम मोदी के साथ घूमते नजर आए। दोनों ने काफी बात भी की। दोनों एक साथ विश्व हीरा सम्मेलन में शिरकत करने भी पहुंचे। वहां बॉलीवुड अदाकारा
सोनम कपूर भी मौजूद रहीं। पुतीन ने उनसे भी मुलाकात की।
पीएम
नरेंद्र मोदी ने कहा कि रूस और भारत अगर हीरा कारोबार में हाथ मिला लें तो इस क्षेत्र में पूरे विश्व में उनकी तूती बोलेगी । मोदी ने रूस के राष्ट्रपति
व्लादिमीर पुतिन के साथ गुरुवार को यहां पहले विश्व हीरा सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए यह बातें कहीं।
मोदी ने कहा, ‘रूस दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा हीरा उत्पादक है। भारत इसे काटने और तराशने में सबसे आगे है। दुनिया के हर दस में से नौ हीरे को काटने और तराशने का काम यहीं होता है। भारत में कच्चे हीरे के कारोबार के लिए सरकार ने विशेष अधिसूचित क्षेत्र स्थापित करने की घोषणा की है। इसका लाभ रूसी हीरा कारोबारी भी उठा सकते हैं। इस क्षेत्र में आयातित हीरा पूरी तरह से निर्यात किया जाएगा और उस पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।’ इस मौके पर पुतिन ने कहा कि उनके देश में एक अरब डॉलर कैरेट का हीरा भंडार है। उन्होंने भारत के साथ मिलकर हीरा उद्योग में काम करने की इच्छा भी जताई।
12 कंपनियों से करार
रूसी कंपनी अलरोजा ने भारत की 12 कंपनियों के साथ 2.1 अरब डॉलर (13,000 करोड़ रुपए) का सौदा किया है। रूसी कंपनी इन्हें तीन साल तक हीरा उपलब्ध कराएगी। दुनिया के कुल कच्चा हीरा कारोबार में 27 फीसदी पर अलरोजा का कब्जा है। रूस के कच्चा हीरा बाजार में इसकी 95 फीसदी हिस्सेदारी है। जबकि करीब 40% कब्जे के साथ डीबियर्स सबसे बड़ी कंपनी है।
भारत-रूस हीरा व्यापार
भारत में अभी करीब 30 फीसदी कच्चा हीरा रूस से आता है।
इसमें से मात्र 20 फीसदी हीरा ही सीधे रूस से भारत आता है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए पूरे दिन की फोटो।