नई दिल्ली. बॉक्सर एल.सरिता देवी ने बुधवार को एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक स्वीकार कर लिया। उन्होंने इंचियोन एशियाड के दौरान 60 किलोग्राम वर्ग की बॉक्सिंग में सेमीफाइनल मैच हारने के बाद कांस्य पदक लेने से मना कर दिया था। बुधवार को उन्होंने नम आंखों से अपना मेडल ग्रहण किया। गौरतलब है कि एशियाड के दौरान उन्होंने अपना पदक कोरियाई खिलाड़ी पार्क जीना के गले में डाल दिया था। इस पूरे विवाद के बाद अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग फेडरेशन ने सरिता को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया था।