पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Virender Sehwag, Awareness Campaign, Flop Show

फ्लॉप शो साबित हुआ वीरेंद्र सहवाग का जागरुकता अभियान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली.विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को दिल्लीवासियों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करना था, लेकिन यह फ्लॉप शो साबित हो गया।
पत्रकारों ने इस शीर्ष क्रिकेटर को घेर लिया जिसके बाद वह कुछ देर में ही कार्यक्रम स्थल को छोड़कर चले गए। जैसे ही सहवाग साथी क्रिकेटर आशीष नेहरा और नमन ओझा के साथ इंडिया गेट पहुंचे तो उन्हें पत्रकारों ने घेर लिया।
पुलिस कर्मियों और खुद खिलाड़ियों की ओर से बार-बार आग्रह क रने के बावजूद पत्रकारों पर कोई असर नहीं पड़ा। पहले नेहरा और ओझा अपनी कार से चले गए। सहवाग ने भी पत्रकारों से यातायात नियमों का पालन क रने की महत्ता पर थोड़ी बात क रने के बाद ऐसा ही किया।
सहवाग ने कहा कि आप कि सी व्यक्ति को जेबरा क्रॉसिंग पर सड़क पार क रते देखो तो वाहन रोक क र नियमों का पालन क रना चाहिए। अगर हम जेबरा क्रॉसिंग को महत्व दें तो दुर्घटनाएं क म की जा सक ती हैं।
यातायात के नियमों का पालन किया जाना चाहिए और तेज रफ्तार से गाड़़ी नहीं चलानी चाहिए। इन तीन क्रिकेटरों को हेलमेट पहनक र कुछ दूर तक बाइक चलानी थी और स्कूली बच्चों के साथ सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी भी वितरित करनी थी। यह कार्यक्रम दिल्ली यातायात पुलिस के सड़क सुरक्षा सप्ताह का हिस्सा था।