पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Video: सैफ की बेगम करीना ने ऐसा क्या सुना कि बोल पड़ीं- मुझे शादी करनी है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई.   करीना कपूर और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मानुषी करीना से अपनी शादी का प्लान शेयर कर रही हैं। पूरा प्लान सुनने के बाद करीना इतनी इम्प्रेस होती हैं कि कहती हैं, "मुझे भी शादी करनी है।"  तब मानुषी उन्हें याद दिलाती हैं कि वे तो पहले से शादीशुदा हैं। गौरतलब है कि करीना की शादी 2012 में सैफ अली खान से हो चुकी है और अब वे डेढ़ साल के बेटे तैमूर की मां हैं। एक ज्वैलरी ब्रांड का प्रमोशनल वीडियो है ये...

 

- करीना जिस वीडियो में शादी करने की बात कर रही हैं, दरअसल वह एक ज्वैलरी ब्रांड का प्रमोशनल ऐड है। ऐड में दिखाया गया है कि मानुषी और करीना एक शादी में गए हैं, जो काफी बोरिंग है। इसी दौरान मानुषी कहती हैं कि उन्हें खाना अच्छा लग रहा है। करीना जवाब देती हैं कि जब शादी बोरिंग होती है तो सब यही कहते हैं। इसी के साथ वे मानुषी से पूछती हैं कि उनकी शादी कैसे होगी और मानुषी जवाब देती हैं कि यह एक बड़े से त्योहार की तरह होगी। 

 

'वीरे दी वेडिंग' से वापसी करने वाली हैं करीना

 

- करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की  शूटिंग कर रही हैं। शशांक घोष के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की संभावित रिलीज डेट 1 जून 2018 है। फिल्म में करीना के साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी अहम भूमिका में होंगी। हाल ही में करीना ने सोनम और बाकी स्टार्स के साथ इस फिल्म के एक सॉन्ग की शूटिंग की है, जिसकी फोटोज मीडिया में वायरल हो रही हैं। ये फोटोज आप भी आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं...

खबरें और भी हैं...