वीडियो डेस्क. आईपीएल में किंग्स पंजाब और
चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ।
क्रिस गेल की तूफानी पारी की वजह से किंग्स इलेवन पंजाब मैच जीत गई। लेकिन क्रिस गेल की बैटिंग के अलावा चर्चा धोनी की बेटी जीवा की भी हो रही है। मैच के दौरान धोनी की वाइफ साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद थे। पापा फील्ड पर बॉलर्स के छक्के छुड़ा रहे थे और बेटी जीवा मस्ती में डांस कर रही थी। जिसका वीडियो साक्षी ने शूट किया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। अब जीवा के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।