पहले लगा प्रेग्नेंट है महिला,जब डॉक्टर्स ने की जांच तो उड़ गए होश
मैक्सिको में महिला के पेट से 31 किलो का ट्यूमर निकलने की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि 24 साल की ये महिला डायटिंग पर थी। फिर भी उसका वजन और पेट तेजी से बढ़ रहा था। देखने में लग रहा था कि जैसे महिला के पेट एक साथ कई सारे बच्चे हैं। डॅाक्टरों ने महिला की जांच की तो चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई। महिला के पेट में 31 किलो का ट्यूमर था। डॉक्टरों का कहना है कि इतना बड़ा ट्यूमर पहले कभी नहीं देखा। डॉक्टर के अनुसार दुनिया में पेट फाड़कर इतनी बड़ी सर्जरी पहले कभी नहीं की गई थी।
Courtesy-NDH NEWS