पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचेन्नई: हाल ही में एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी को हजारों की संख्या में अपने फैंस की भीड़ का सामना करना पड़ा। दरअसल वे हाल ही में चेन्नई के एक स्टोर लॉन्चिंग इवेंट में पहुंची थीं। जहां उनकी एक झलक पाने के लिए स्टोर के बाहर हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। ऐसे में सिक्युरिटी गार्ड के बीच उन्हें कार से स्टोर तक लाया गया।
भीड़ में हंसिका से हुई छेड़छाड़...
- दरअसल भीड़ इतनी ज्यादा थी कि वे चारों तरफ से घिर गई थीं। इसी बीच एक फैन ने हंसिका को गलत तरीके से छूने की कोशिश की, लेकिन धक्कामुक्की में फैन का हाथ हंसिका के गाल पर पड़ा। गाल पर चांटे की तरह हाथ पड़ने के बाद हंसिका ने अपना चेहरा हाथ से ढंक लिया।
हालांकि किसी ने जानबूझकर उन्हें थप्पड़ नहीं मारा था लेकिन गलत तरीके से छूने की कोशिश करते हुए ऐसा हो गया।
साउथ में एक्टिव हैं हंसिका
- हंसिका ने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने 'कोई मिल गया (2003)', 'आबरा का डाबरा (2003)', 'जागो (2003)' जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है।
- 2007 में फिल्म 'आप का सुरूर' से उन्होंने बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखा हालांकि उन्हें कामयाबी नहीं मिली। फिलहाल वे साउथ फिल्मों में एक्टिव हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें भीड़ के बीच फंसी हंसिका मोटवानी की PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.