पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रियंका की दूसरी हॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर रिलीज, सिर्फ 3 सेकंड के लिए नजर आईं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई.  प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'A Kid Like Jake' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हालांकि, 2.36 सेकंड के इस वीडियो में प्रियंका की झलक महज 3 सेकंड के लिए दिखाई देती है। सिलास हावर्ड के डायरेक्शन बनी यह फिल्म प्रियंका के करियर के दूसरी हॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले वे डायरेक्टर Seth Gordon की फिल्म 'बेवॉच' में दिखाई दी थीं, जो मई 2017 में रिलीज हुई थी।  क्या है प्रियंका का किरदार...

 

- फिल्म की कहानी एक बच्चे और उसके पेरेंट्स के बीच के रिश्ते पर बेस्ड है। प्रियंका इसमें अमाल नाम की लड़की का रोल कर रही हैं। 2 जून 2018 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के ट्रेलर की क्रेडिट लिस्ट में प्रियंका नाम जरूर दिया गया है। उनका सीन नाम मात्र का है। 2 से 3 मिनट के इस सीन में प्रियंका का डायलॉग भी पूरा नहीं सुनाया गया है। 

 

आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं ट्रेलर से प्रियंका की कुछ और फोटोज...

खबरें और भी हैं...