नहीं मिलेगा हनुमान चालीसा का फल अगर कर रहे हैं ये गलतियां
हनुमान चालीसा हमारे घरों में हर मौके पर पढी जाती है और इस पर सबको भरोसा भी होता है लेकिन बहुत दिनों तक हनुमान चालीसा पढ़ते रहने से भी अगर कुछ अच्छा नहीं हो रहा हो तो, शायद आप इसे गलत ढंग से कर रहे हैं। हम अक्सर रोज के रुटीन में हनुमान चालीसा का पाठ शामिल करते हैं। लेकिन कई बार इसे बस रुटीन ही बनाकर छोड़ देते हैं। जब भी टाइम मिलता है जहां भी जैसी भी हालत में हो बस पढ लेते हैं। लेकिन इस पढने के लिए उज्जैन के पंडित मनीष शर्मा ने कुछ खास तरीके बताए हैं जो शास्त्रों के हिसाब से सहीं माने जाते हैं। देखिए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे कुछ गलतियां, वीडियो में देखकर इन्हें सुधार लें तो आपको भी चालीसा के पाठ का फल मिल सकता है..