घर के मंदिर में भूलकर भी ना रखें ऐसी मूर्तियां और तस्वीरें, हो सकता है नुकसान
यूटिलिटी डेस्क। हिन्दू धर्म में मंदिरों से संबंधित कई नियम बताए गए हैं जिन्हें सभी लोगों को फॉलो करना होता है। लेकिन कई लोग इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं जिनके कारण घर में नेगेटिविटी आती है। कुछ ऐसी मूर्तियां और तस्वीरें भी हैं जिन्हें घर के मंदिर में रखने से कई तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं कुछ ऐसी ही मूर्तियों और तस्वीरों के बारे में।
घर में देवी-देवताओं की मूर्ति और फोटो रखने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। मान्यता है कि जिन घरों में भगवान से जुड़ी चीजें रखी रहती हैं, वहां सकारात्मकता बनी रहती है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। शास्त्रों में घर के मंदिर के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। इन नियमों के अनुसार कुछ ऐसी मूर्तियां और तस्वीरें बताई गई हैं, जिन्हें घर में रखने से बचना चाहिए। अगर वर्जित की गई मूर्ति या फोटो घर में रखी रहती है तो पूजा-पाठ का पूरा फल नहीं मिल पाता है और धन संबंधी कामों में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Courtesy- Jyotish Best Upay