पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअक्सर हम ट्रेन की तत्काल टिकट बुक करते समय जल्दी में कुछ गलतियां कर देते हैं इससे टिकट बुक हो ही नहीं पाती। इस वीडियो में देखिए कहीं आप तो नहीं करते इन 5 गलतियों में से कोई। ये सावधानियां लेंगे तो टिकट मिलने के चांसेस बढ़ सकते हैं...
तत्काल टिकट नहीं मिलने के डर से आप समय से पहले लॉगिन कर लेते हैं और उपर दी हुई रिफ्रेश की बटन पर बार-बार क्लिक करते हैं। ये मत कीजिए। वेबसाइट पर दिए गए टाइम के हिसाब से जैसे ही 11 बजे के बाद 5-6 सेकंड्स हो जाए तब इसे रिफ्रेश करें। 11 बजते ही सभी लोग क्लिक कर देते हैं इससे सर्वर पर लोड़ आता है और कई बार आपकी टिकट बुक नहीं हो पाती। 11 बजकर 5-6 सेकंड्स के बाद बुक करें, सर्वर का स्पीड बेहतर रहेगी।
जब आर IRCTC पर लॉगिन करके ट्रेन सिलेक्ट कर लेते हैं और तत्काल के लिए ट्रेनों में सीट अवेलेबिलिटी देखने के लिए 11 बजने से पहले ही 2-3 ट्रेनों में चैक करने की कोशिश करते हैं। इससे आपको एक तरह की एरर आने लगती है। जब आप 2-3 ट्रेन सिलेक्ट करके चैक करते हैं तो सर्वर पर ये इन्फॉर्मेशन जाती है कि आप ये बुक कर रहे हैं और वो आपको 2 ट्रांसेक्शन के बाद एरर देने लगता है। समय से पहले बार बार हर ट्रेन में सीट चैक न करें।
ऊपर दिए वीडियो में जानें बाकी की गलतियों के बारे में, जो आप अक्सर जल्दी की वजह से करते हैं...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.