मुंबई में आयोजित एक लिटरेचर फेस्टिवल में जया बच्चन ने शाहरुख़ खान की ‘हैप्पी न्यू ईयर‘ को अब तक की सबसे बकवास फिल्म बता डाला। खबरें थी कि आखिर में अमिताभ ने एसएमएस भेजकर जया की ओर से माफी मांगी।
नंबर 97 पर इसलिए क्योंकिःजया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाया है, लेकिन फिर भी जया ने फिल्म को बकवास कहा और विवाद खड़ा किया।
फैक्ट फाइल:
• जया ने यह बयान उस लिटरेचर फेस्टिवल के बीच में The failure of literature in informing current cinema’ नामक विषय पर चर्चा के दौरान दिया।
• जया ने कहा, ‘पिछले कुछ सालों में आई फिल्मों में हैप्पी न्यू ईयर सबसे बकवास फिल्म है। मेरे हिसाब से तो फिल्म का मुख्य किरदार भी बकवास है।‘
• जया बोलीं, 'मैंने इस फिल्म को सिर्फ इसलिए देखा क्योंकि अभिषेक भी इस फिल्म का एक हिस्सा थे।‘
• जया नहीं रुकी, ने कहा, मैंने उन्हें बताया कि अगर वह कैमरे के सामने फिल्म के बेवकूफ किरदार को निभा सकते हैं तो निश्चित ही वह एक महान अभिनेता है।‘
• जया की सफाई, ‘मैं इन दिनों आ रही फिल्मों का हिस्सा नहीं बन सकती और शायद इसीलिए मैं फिल्मों में काम भी नहीं करती।‘
• शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर‘ ने
बॉक्स ऑफिस पर 200 से करोड़ ज्यादा का कारोबार किया।
• फिल्म की सार्वजनिक रुप से आलोचना किसी सेलिब्रिटी ने नहीं की, लेकिन जया बच्चन का बयान पूरे परिवार पर भारी पड़ा।
• शाहरुख ने जया के बयान पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा लेकिन तनातनी को देखते हुए अंततः अमिताभ को मध्यस्थता करनी पड़ी। बताया जाता है बिगबी ने एसएमएस भेजकर शाहरूख से जया की तरफ से माफी मांगी।
• शाहरुख ने भी इस मामले को रफा-दफा करने के लिए कहा कि, वह जयाजी का बहुत सम्मान करते हैं और उनकी बातों का बुरा नहीं मानते।