• माइक्रोसाफ्ट ने एक्सपी के साथ माइक्रोसाफ्ट ऑफिस 2003 और के लिए भी सहायता देना बंद कर दिया है।
• विंडोज एक्सपी 2001 में लांच किया गया था जो माइक्रोसाफ्ट के मौजूदा ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 से चार पीढ़ी पुरानी है।
• विंडोज 1998 वर्जन के बाद एक्सेपी सबसे प्रभावी व प्रचलित ऑपरेटिंग सिस्टम रहा है जिसने माइक्रोसाफ्ट को बुलंदियों पर पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया।
• मौजूदा विंडोज एक्सपी संस्करण में सर्विस पैक 3 होता है और यह प्रोफेशनल्स कैटेगरी में आता है।
• कंपनी ने 8 अप्रैल से एक्सपी के लिए आटोमैटिक तथा माइक्रोसाफ्ट सिक्युरिटी अपडेट्स भेजना बंद कर दिया है।
• कंपनी के निदेशक टिम रैंस ने चेतावनी दी कि, अब विंडोज एक्सपी चलाने से आपने सिस्टम पर साइबर हमलों की आंशका बढ़ सकती है।
• भारत में बड़े उद्यमों में लगभग 40 लाख कंप्यूटरों में विंडोज एक्सपी है जिनमें से लगभग 84 प्रतिशत ने नया आपरेटिंग सिस्टम अपना लिया है।
• माइक्रोसाफ्ट कंपनी का कहना था कि विंडोज एक्सपी का इस्तेमाल करने वाले एटीएम का परिचालन प्रभावित हो सकता है। वहीं इंडियन बैंक एसोसिएशन ने कहा कि केवल पुराने एटीएम को थोड़ी बहुत दिक्कत हो सकती है।