पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

96. फोल्डेड स्क्रीन वाला सैमसंग गैलेक्सी नोट एज लांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरियाई कंपनी सैमसंग ने एपल से बाजी मारते हुए बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट एज पेश किया जो किनारों पर मुड़ा हुआ है और सबसे अनोखा है।
नंबर 96 पर इसलिए क्योंकि : अनोखे लुक वाले इस फोन को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। फायदा यह है कि कवर लगे होने के बाद भी बार-बार यूज़ आने वाले आइकॉन्स दिखते रहेंगे।

फैक्ट फाइल:
सैमसंग ने बर्लिन के प्रतिष्ठित टेक शो 2014 में इस फोन को प्रदर्शित किया था।

• यह एक लिमिटेड एडिशन फोन है और दुनिया के विकसित देशों में इसे लांच किया जा चुका है।

• सैमसंग की विश लिस्ट में भारत भी है और नए साल में संभवत: भारतीय यूजर्स को यह मिल सकेगा।

• इस फोन का स्क्रीन 5.6 इंच का है और रिजॉल्यूशन 1440 गुना 2560 पिक्सल है।

• इसमें हाई डेफिनिशन रिजॉल्यूशन है और एमोलेड डिस्पले है। यह दाहिनी ओर 160 डिग्री से मुड़ा हुआ है।

• इसमें ओक्टा कोर एग्जिनॉस का सबसे उन्‍नत प्रोसेसर है।

• यह फोन ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर आधारित है।

• इसका आकारः 8.3 मिमी और वजन 174 ग्राम है।

• इसकी बैटरी 3,000 एमएएच (मिली एम्पियर ऑवर्स) की है ।

• इस फोल्‍डेड फोन की कीमत लगभग 62,300 रुपये है।

• इसमें 3 जीबी रैम, 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज, 64 जीबी का माइक्रोस्लॉट है।

• इसका रियर कैमराः 16 एमपी , एलईडी फ्लैश, ओआईएस और अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग वाला है।

• इसमें फ्रंट कैमरा 3.7 एमपी, एफ 1.9 अपर्चर, 120 डिग्री वाइड ऐंगल लेंस वाला है।

• अन्य फीचर्स में एस हेल्थ 3.5, फिंगर स्कैनर, यूवी, हार्ट मोनिटरिंग, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.1 जीपीएस भी दिए गए हैं।