जुलाई से लेकर नवंबर के महीने से बेंगलुरु के स्कूलों में बच्चों पर यौन उत्पीड़न की कम से कम 5 घटनाएं।
नंबर 93 पर इसलिए क्योंकिः बेंगलुरु की सेफ सिटी की पहचान पर सवालिया निशान। आईटी सिटी जहां लड़कियां रातभर काम करती हैं वहां 3 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न।
फैक्ट फाइल:
• शहर के प्राइवेट स्कूल के कैंपस में 3 साल की बच्ची का कथित रूप से 2 बार यौन उत्पीड़न किया गया।
• नवंबर में सामने आए इस मामले में लड़की की मां के शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
• अगस्त में स्कूल के कैंपस में हुए रेप के मामले में पुलिस पर दबाव बनाने की खातिर पैरंट्स को प्रदर्शन करना पड़ा था, जिसके बाद 2 जिम इंस्ट्रक्टर्स को गिरफ्तार किया गया।
• दिलचस्प रहा कि कई स्कूलों ने अभिभावकों को दस्त खत करने के लिए एक फॉर्म भेजा, जिसमें लिखा गया था कि स्कूलों को बच्चों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
• पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन न करने पर करीब 200 स्कूलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
• कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का रवैया गैरजिम्मेदार रहा जब उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा, ‘क्या हमारे पास बस एक यही खबर है दिखाने के लिए!’
• मुख्यमंत्री ने कर्नाटक के यहाँ तक कहा कि क्लासरूम में जहां लड़कियां होती हैं, वहां से पुरुषों को दूर रखा जाए।