मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप सिंह और लालू यादव की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी होने जा रही है। सगाई 16 दिसंबर को दिल्ल्ाी में हुई।
नंबर 91 पर इसलिए क्योंकि: जेपी के शिष्य और देश की राजनीति के दो दिग्गज अब समधी बन जाएंगे। जनता दल के ‘टुकड़ों‘ को एक करने के मिशन में नई रिश्तेदारी भी अहम भूमिका निभाएगी।
फैक्ट फाइल:
• तेज प्रताप का जन्म सैफई में उनके बड़े भाई स्व.
रणवीर सिंह यादव और मृदुला यादव के घर में 21 नवंबर 1987 को हुआ था।
• तेज प्रताप सिंह यादव मैनपुरी से सांसद हैं। इस सीट को मुलायम सिंह ने ही खाली किया था।
• 1990 में जन्मी राजलक्ष्मी लालू यादव - राबड़ी देवी के नौ बच्चों में सबसे छोटी हैं।
• लखनऊ के 5, विक्रमादित्य मार्ग स्थित मुलायम सिंह के घर पर रविवार, 7 दिसंबर को लालू यादव शगुन लेकर पहुंचे। 16 दिसंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित शकुंतला फार्म में सगाई की रस्म पूरी हुई।
• मुलायम ने कहा- लालूजी से काफी सालों से रिश्ते रहे हैं। बीच में भले ही विभाजन हो गया था, लेकिन अब सब एक हैं।
• लालू यादव ने कहा - इस पारिवारिक रिश्ते से नए राजनीतिक गठबंधन को भी मजबूती मिली है।
• शादी की तारीख पर लालू बोले, -हम त यादव हैं, पंडित जी न बताएंगे बियाह का डेट। जौना दिन ऊ फिट करेंगे वही दिन होगा।‘
• 1990 के दशक में मंडल आयोग के कारण मुलायम और लालू की राहें जुदा हो गईं थी। 1997 में संयुक्त मोर्चे की सरकार के दौरान लालू ने प्रधानमंत्री के रूप में प्रमोट करने के मुद्दे पर उनके नाम का विरोध किया था।