पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

81. भाग्यशाली को मिला जिओमी फोन, पर अब बैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल रूपी ऑनलाइन बिक्री में चीन की मोबाइल निर्माता कम्पनी ने महज कुछ सेकंड में हजारों फोन बेचे। एरिक्‍सन कंपनी की शिकायत पर भारत में बैन लगा और फ‍िर राहत भी मिली।
नंबर 81 पर इसलिए क्‍योंकि:जिओमी के साथ भारत में ऑललाइन स्मार्टफोन बिक्री का एक नया ट्रेंड शुरू हुआ। कम दामों में ज्यादा अच्छे स्मार्टफोन के लिए इतनी दीवानगी कभी नहीं देखने को मिली ।
फैक्ट फाइल:

• 2010 में स्थापित जिओमी चीन में बेहद लोकप्रिय कंपनी है। इसका उच्चारण ‘शॉउमी‘ के नाम से भी किया जाता है।
• महज 4 साल में जिओमी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी फोन कम्पनी बन चुकी है। नंबर वन सैमसंग और दूसरी पायदान पर एपल है।
• एपल जैसे हाई एंड फोन बनाने के कारण इसे ‘चीनी एपल’ की कहा जाता है, लेकिन इनके दाम एपल की तुलना में बेहद कम है।
• भारतीय बाजार में आने वाली जिओमी ने अपने स्मार्टफोन बेचने के लिए एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट से करार किया है।
• 29 जुलाई को जब जिओमी के एमआई 3 फोन की बुकिंग फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई तो वेबसाइट ही क्रैश कर गई।
• जिओमी ने पहली बार 22 जुलाई को 38 मिनट्स और 50 सेकेंड में 20,000 फोन बेचे।
• इसके बाद जिओमी के 15,000 और 20,000 का स्टॉक 5.,2 और 2.4 सेकेंड में पलक झपकते ही बिक गए।
• उधर, एरिक्सन के पेटेंट के उल्लंघन के आरोप में दिल्ली हाईकोर्ट ने जिओमी को भारत में स्मार्टफोन बेचने पर रोक लगा दी है।
• दिग्गज तकनीकी एरिक्सन ने आरोप लगाया है कि जिओमी धोखाधड़ी से उसके उत्पाद भारत में बेच रही है जो उसके साथ किए अनुबंध व पेटेंट कानूनों का उल्लंघन है।
• इसके बाद, दिल्‍ली हाईकोर्ट ने 8 जनवरी 2015 तक जिओमी को मोबाइल फोन की ब्रिकी के लिए अस्थायी अनुमति प्रदान की है।
• कोर्ट ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह प्रति मोबाइल फोन की ब्रिकी पर 100 रुपये रॉयल्टी के रूप में कोर्ट में जमा कराए।