मैसेजिंग एप व्हाट्सएप हर महीने 25 मिलियन नए यूजर्स जोड़ रहा है। एक्टिव यूजर्स का आकंड़ा 600 मिलियन (60 करोड़) के पार पहुंचा।
नंबर 85 पर इसलिए क्योंकि :600 मिलियन एक्टिव यूजर्स में से सबसे ज्यादा 70 मिलियन यानी 7 करोड़़ यूजर्स भारत में है। फेसबुक - व्हाट्सएप डील के बाद नए मालिक मार्क जकरबर्ग का पूरा ध्यान भारत में यूजर्स बढ़ाने पर है। फैक्ट फाइलः
• व्हाट्सएप एक मैसेजिंग एप है जिसके जरिये सोशल नेटवर्किंग करना और डेटा शेयरिंग बहुत आसान हो बन गए हैं।
• फेसबुक ने 21.8 बिलियन में फेसबुक ने व्हाट्सएप का अधिग्रहण किया था। टेक वर्ल्ड में यह अब तक की सबसे बड़ी डील थी। इसके बाद ही व्हाट्सएप ने हर महीने 25 मिलियन नए यूजर्स जोड़े है।
• आधिकारिक तौर पर अगस्त तक एक्टिव यूजर्स का आकंड़ा 500 मिलियन पहुंच गया था, हालांकि भारत दौरे पर आए जकरबर्ग ने 600 मिलियन यूजर होने का दावा किया।
• व्हाट्सएप एक्टिव यूजर्स के मामले में भारत ने 7 करोड़़ यूजर्स के साथ ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। ब्राजील में 4.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।
• दूसरे मैसेजिंग एप्स की तरह व्हाट्सएप अभी एडवरटाइजमेंट से पैसा नहीं कमाएगा। जकरबर्ग ने कहा है, हमारा ध्यान बेहतर सर्विस देने पर है, क्योंकि हर यूजर अच्छी सेवाएं पाना चाहता है।
• व्हाट्सएप यूजर्स रोजाना 700 मिलियन से ज्यादा फोटोज और 100 मिलियन वीडियोज शेयर करते हैं।
• व्हाट्सएप का नया लक्ष्य एक अरब यूजर्स जोड़ना है जिसमें भारत का सबसे बड़ा योगदान होगा।
• व्हाट्सएप के बाद देश में हाईक, लाईन, वाइबर और वी चैट प्रचलित मैसेंजर एप्स हैं