पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

86. जर्मनी ने जीता 20वां फीफा फुटबाल वर्ल्ड कप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिरिक्त समय में विजयी गोल करके अर्जेंटीना को हराकर जर्मनी चौथी बार फुटबाल का वर्ल्ड चौंपियन बना।

नंबर 86 पर इसलिए क्‍योंकि :जर्मनी को जिस खिलाड़ी मारियो गोएत्जे ने विश्व चैंपियन बनाया उन्हें फाइनल में भी 88वें मिनट में मिरोस्लाव क्लोज की जगह स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतारा गया था।
फैक्ट फाइलः
• ब्राजील में हुए फीफा वर्ल्डकप फुटबॉल के एक रोमांचक मुकाबले में जर्मनी ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर चौथी बार खिताब जीत लिया।
• जर्मनी के मारियो गोएत्जे ने मैच के अतिरिक्त समय के 23वें मिनट में विजयी गोल दागा।
• मुकाबला इतना जर्बदस्त था कि दोनों ही टीम निर्धारित 90 मिनट के खेल में एक भी गोल नहीं कर पाईं और मैच 30 मिनट के अतिरिक्त समय में चला गया।
• जर्मनी इससे पहले 1954, 1974 और 1990 में विश्व चैंपियन बना था। सबसे ज्यादा 5 बार विश्व कप ब्राजील ने जीता है।
• जर्मनी ने इसलिए भी इतिहास रचा कि वह दक्षिण अमेरिकी देश में विश्व खिताब जीतने वाला पहला यूरोपीय देश बन गया है।
• दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में विश्व कप के आयोजन का यह पांचवां मौका था और पहली बार किसी गैर दक्षिण अमेरिकी देश ने बाजी मारी।
• विजयी गोल दागने वाले 22 वर्षीय मारियो गोएत्जे ने कहा, यह अविश्वसनीय अहसास है। मैं नहीं जानता कि इसे किन शब्दों में बयां करूं। वर्ल्डकप जीतना और वह भी ब्राजील में, सपना सच होने जैसा है।
• गोएत्जे के लिए पिछले 12 महीने काफी संघर्षपूर्ण रहे और वे अपने क्लब बायर्न म्यूनिख की शुरुआती एकादश में भी जगह नहीं बना पा रहे थे।
• वर्ल्डकप का सबसे बड़ा व्यक्तिगत गोल्डन बॉल पुरस्कार लेने के बाद अर्जेंटीना के कप्तान मैसी ने कहा कि कोई भी पुरस्कार मेरे लिए अभी दवा का काम नहीं कर सकता।