पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

87. विराट कोहली ने बनाए सबसे तेज 6000 रन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 6,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने विवियन रिचर्ड्स का कीर्तिमान तोड़ते हुए 136वें पारी में यह उपलब्धि हासिल की।
नंबर 87 पर इसलिए क्‍योंकि : विराट कोहली के लिए यह रिकॉर्ड इसलिए मायने रखता है कि 2014 में उनकी खराब फॉर्म और अनुष्का शर्मा से रिश्तों को लेकर बहुत बातें हो रही थीं। उन्होंने बल्ले से सबको जवाब दे दिया।
फैक्ट फाइलः
• विराट ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में छह हजार रन पूरे किए। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठी अपनी मित्र अनुष्का शर्मा की ओर ‘किस‘ उछालकर सेलिब्रेट भी किया।
• कोहली ने वेस्ट इंडीज के पूर्व दिग्गज विवियन रिचर्ड्स का कीर्तिमान तोड़ते हुए 136वें पारी में यह उपलब्धि हासिल की। रिचर्ड्स ने 141वें पारी में 6000 रनों का आंकड़ा छुआ था।
• ताबड़तोड़ 6 हजारी बनने का भारतीय रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम दर्ज था। उन्होंने 152 मैचों की 147 पारियों में यह कारनामा किया था।
सबसे तेज 6 हजार बनाने वाले 5 बल्लेबाज
o भारत के विराट कोहली ने बनाए - 136 पारियों में
o वेस्ट इंडीज के विवियन रिचर्ड्स ने बनाए- 141 पारियों में
o भारत के सौरव गांगुली ने बनाए- 147 पारियों में
o साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने बनाए - 147 पारियों में
o ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने बनाए - 154 पारियों में