पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

89. दीपिका का गुस्सा, ‘हां मैं महिला हूं .... आपको प्रॉब्लम‘?’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार की ‘क्लीवेज‘ दिखाने वाले फोटो और खबर पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ट्विटर पर ऐसा जवाब दिया कि एक नया विवाद पैदा हो गया।

नंबर 89 पर इसलिए क्‍योंकि: ऐसा पहली बार हुआ है कि दीपिका के रूप में किसी एक्ट्रेस ने बकायदा लिखित रूप में और वह भी सोशल नेटवर्क पर इतना कड़ा विरोध और प्रतिक्रिया दी । एक तरह से यह कैंपेन बन गया और दीपिका को व्‍यापक समर्थन मिला।
फैक्ट फाइलः
• सितंबर में एक अंग्रेजी अखबार ने दीपिका पादुकोण के बारे में एक खबर का लिंक ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा था कि ‘ओएमजी (ओह माय गॉड), दीपिका पादुकोण का क्लीवेज शो।
• दीपिका ने इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट ले लिया और फिर जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘हां मैं महिला हूं. मेरी ब्रेस्ट है, मेरी क्लीवेज है आपको प्रॉब्लम?’
• एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘आप महिलाओं की इज्जत करना नहीं जानते तो महिला सशक्तिकरण की बात मत कीजिए।’
• दीपिका ने कहा, हम असल जिंदगी और सिनेमा के बीच की रेखा को मिटा रहे हैं और एक साल पुरानी बात को खबर की तरह पेश करके अपनी सारी कोशिशें खराब कर रहे हैं.
• दीपिका ने फेसबुक पर ‘माइ प्वॉइंट ऑफ व्यू‘ नाम से पोस्ट में बेबाक लिखा- ‘एक महिला शारीरिक संबंध बनाने के लिए राजी है इसका सिर्फ एक ही इशारा है कि जब वो ‘हां‘ बोले।
• दीपिका की नाराजगी और उनकी कड़ी टिप्पणी ट्विटर पर भी जबरदस्त ट्रेंड के साथ छा गई। कई हस्तियों ने खुलकर इस मामले में दीपिका का साथ दिया है।
• इसके बाद अंग्रेजी अखबार की ओर से ट्वीट किया गया, दीपिका, हम तो आपकी तारीफ कर रहे हैं। आप बेहद खूबसूरत हैं और हम चाहते हैं कि हर किसी को यह पता चले।
शाहरुख खान ने दीपिका का यह कहते हुए समर्थन किया है कि वह बहुत साहसी हैं।
• हर्षा भोगले ने लिखा ‘मैं इस मुद्दे पर पूरी तरह से दीपिका के साथ हूं।
• आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल भी बहस में कूद पड़े और अंग्रेजी अखबार की जमकर आलोचना की।