पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

90. प्रिटी जिंटा-नेस वाडिया में कहासुनी विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रिटी जिंटा ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड नेस वाडिया के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई ।
नंबर 90 पर इसलिए क्‍योंकि : हाई प्रोफाइल रील लाइफ से बाहर रीयल लाइफ में अपनी तरह का अनोखा मामला। हैरानी इसलिए भी कि यहां भी झगड़ा कुर्सी को लेकर शुरू हुआ और फिर बात का बतंगड़ बनता चला गया।
फैक्ट फाइलः
• 30 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किंग्‍स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग के बीच मैच चल रहा था।
• नेस वाडिया अपनी मां और भतीजे के साथ मैच देखने आए थे। नेस स्टेडियम में देर से पहुंचे थे लिहाजा उन्हें वीआईपी बॉक्स में सीटें नहीं मिली और उन्हें 10-15 मिनट तक इंतजार करने को कहा गया।
• जब उन्होंने प्रिटी को पहली पंक्ति में अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए देखा तो वह प्रिटी के पास गए और फिर इस बारे में प्रिटी से बात की कि उनके लिए रिर्ज़व रखी सीटों का क्या हुआ?
• इसके बाद दोनों में जमकर बहस हुई और लोगों से बचने के लिए दोनों वीआईपी बॉक्स से बाहर कॉरपोरेट ऑफिस में चले गए।
• 12 जून की रात में प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई।
• इस रिपोर्ट में प्रिटी ने नेस वाडिया पर छेड़छाड़ करने, गाली गलौज करने और धमकाने का आरोप लगाया । प्रिटी का आरोप है कि नेस ने मेरे चेहरे पर जलती सिगरेट फेंकी थी और कमरे में बंद कर दिया था।
• मुम्बई में मरीन ड्राइव पुलिस की पूरी कोशिश थी कि आरोपी का नाम सामने न आ पाए पर मामला हाई प्रोफाइल था, जिसे मीडिया और लोगों से छुपाना आसान नहीं था।
• प्रिटी की लिखित शिकायत पर मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ने नेस के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (महिला की निजता पर हिंसात्मक हमला), 504 (शांतिभंग करने के लिए जान बूझकर बेइज्जती कर उकसाना), 506 (आपराधिक धमकी देना) और 509 (शब्द, संकेत और व्यवहार से महिला की निजता पर हमला) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया था।
• दूसरी तरफ, नेस वाडिया ने प्रिटी के आरोपों को एक सिरे से नकार दिया था। बयान दर्ज करने की देरी और टालमटोली के बीच पता चला है कि मामला मध्‍यस्‍थों के जरिये कोर्ट के बाहर सुलझाया जा सकता है।