पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअहमदाबाद। कृष्णनगर में रहने वाली 32 वर्षीय महिला के पारिवारिक भतीजे ने 6 महीने पहले अपनी बुआ के साथ कई बार जबर्दस्ती की थी, तथा उसका वीडियो बनाया था। इसे सोशल मीडिया में वायरल कर देने की धमकी देकर उसे ब्लेकमेल भी किया। पत्नी ने तंग आकर यह बात पति को बताई। दोनों ने मिलकर कृष्णनगर थाने रिपोर्ट लिखवाई। नौकरी के लिए आया भतीजा बुआ के यहां रहता था…
थाने में लिखवाई गई रिपोर्ट के अनुसार कृष्णनगर में रहने वाली 32 वर्षीय महिला का भतीजा राहुल ने उसके साथ कई बार दुष्कृत्य किया। उसका पति 6 महीने पहले नौकरी के लिए बाहर गया था। तब राहुल अपनी बुआ के साथ दुष्कृत्य करता। इस दौरान उसने उसका वीडियो भी बना लिया, फिर वीडिया सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर फिर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया।
मार डालने की धमकी
महिला ने बताया कि 1 जनवरी 2018 को उसने अपने भतीजे को समझा-बुझाकर वापस घर भेज दिया था। इसके बाद एक अप्रैल को वह फिर आ गया। दोपहर को अकेली पाकर उसने अपनी बुआ को जान से मारने की धमकी दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.