- Hindi News
- National
- Panchkula News A Book Written By Cardiologist Dr Aditya For Heart Patients
हार्ट पेशेंट्स के लिए कार्डियोलोजिस्ट डॉ. आदित्य ने लिखी किताब
पंचकूला | टेक्नॉलोजी के इस वक्त में दुनिया काफी तेजी से चल रही है। मेडिकल लाइन में भी इसका साफ असर देखने को मिल रहा है। फिर चाहे इलाज की बात हो या किसी तरह की जांच प्रक्रिया का, ज्यादातर लोग तकनीक से लाभ ले रहे हैं। इसी तरह इंटरनेट ने भी इलाज को लेकर लोगों के मन में उठने वाली शंकाओं को दूर कर दिया और सवालों का जवाब भी दे रहा है। लेकिन इन सभी के बीच लोग असमंजस में भी आ गए हैं और इसकी वजह से वे या तो उपचार लेने में देर कर दे रहे हैं या फिर खुद अपनी चिकित्सा करके शरीर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह कहना है कार्डियोलोजिस्ट डॉ. आदित्य रतन का, जिन्होंने एक किताब लिखी है। इस किताब को हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने लॉच किया। इस वजह से बीमारी बढ़ जाती है और असमंजस भी।
कार्डियोलोजिस्ट डॉ. आदित्य रतन ने बताया कि डॉक्टर भी ज्यादातर प्रभावशाली बातचीत को लेकर सतर्क रहते हैं। मरीज भी आमतौर पर कई सारे सवाल पूछने के लिए संशय में रहते हैं। ऐसे में दोनों और यानी डॉक्टर और मरीज के बीच विस्तार से बातचीत कई बार रह जाती है। आमतौर पर डॉक्टरों की ओर से ही मरीजों को आदेश दिए जाते हैं। ऐसी स्थिति में दिल से संबंधित समस्या से जूझ रहे लोगों की बेहतरी के लिए एक किताब लिखी, जिसमें बड़ी संख्या में दिल से जुड़ी बीमारियों से संबंधित सवालों को आसान और बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया गया है।