मुंबई. महाराष्ट्र के यवतमाल में एक 9 साल का बच्चा पतंग लूटने के चक्कर में पांच मंजिला मकान से नीचे गिर पड़ा। इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद उसकी जान बच गई। वह नीचे खड़े अपने दोस्त के ऊपर गिरा और दोनों को एक भी खरोंच नहीं आई। ऊंचाई से लड़के के गिरने की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे ऊपर वाले का चमत्कार ही कह रहे हैं।
ऐसे जमीन पर गिरा लड़का: जानकारी के मुताबिक, 9 साल का स्वप्निल झगड़े रविवार को अपने दो दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी उनकी नजर एक कटी हुई पतंग पर पड़ी। पतंग एक पांच मंजिला इमारत पर फंसी हुई थी। स्वप्निल उसे निकलने के लिए छत पर गया और उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर पड़ा।
ऐसे बची जान: इसे सुखद संयोग ही कहेंगे कि नीचे उसका दोस्त जमीन से कुछ उठाने के लिए झुका और स्वप्निल सीधे उसके ऊपर जा गिरा। इस तरह स्वप्निल की जान बच गई और उसके दोस्त को भी खरोंच तक नहीं आई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.