पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फ्लैट मालिक बोले- रात को नींद नहीं आती, पता नहीं कब बिल्डिंग गिर जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीरकपुर.   पीरमुछल्ला में वीरवार को इम्पीरियल गार्डन में चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई थी। इम्पीरियल गार्डन में फ्लैट खरीदकर रहने वाले कई परिवारों के लोग वीरवार रातभर सो नहीं सके। फ्लैट खरीदने वाले राजकुमार, अनिल, अजय कुमार, माेनिका शर्मा व अन्य लोगों के मन में हादसे के बाद खौफ है। इन लेागों बताया कि वे रात भर सो नहीं सके। उन्होंने अंकित गुप्ता से यहां फ्लैट खरीदे थे, लेकिन अब यहां रहना नहीं चाहते। बच्चे डरे हुए हैं कि कहीं हमारी भी बिल्डिंग गिर न जाए। बिल्डर हमारे रुपए वापस लौटाए।  18 फ्लैट्स वाली बिल्डिंग कुछ ही मिनटों में जमींदोज हो गई थी। बिल्डिंग गिरते ही मिट्टी उड़ने से चारों ओर दिखना बंद हो गया था, इसलिए जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे थे। कई जमीन पर गिरे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। भगदड़ में 6 साल के राजू का सिर फट गया। उसकी मां प्रोमिला ने उसे बचाया। 

 

- वहां काम करने वाले राम सिंह ने बताया कि बिल्डर भी यहां जमीन पर गिरा, लेकिन जल्दी संभल गया। उसने मजदूरों से कहा कि मैं तो बर्बाद हो रहा हूं, तुम ताे अपनी  जान बचाआे। इसके बाद बिल्डर ने मजदूरों को साइट से दूर भेजने के लिए इंतजाम किया और खुद भी गायब हो गया। जो बिल्डिंग कल गिरी थी, उसके अलावा भी यहां कई फ्लैट्स की नींव कमजोर है। जंगल की ओर बनी बिल्डिंग की दीवार रात तो गिर गई, जिसे रातों-रात बनाया गया।  

 

नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी

एनडीआरएफ की टीम दो दिन से मलबा हटाने में लगी है। अभी तक मलबे में कोई हताहत नहीं मिला है। हादसे के बाद जिन बिल्डर्स व अफसरों पर केस दर्ज किया गया था, उनमें से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

 

 अब हर बिल्डिंग की जांच होगी। बिल्डिंग स्ट्रक्चर से लेकर मैटीरियल तक को चेक किया जाएगा। इम्पीरियल गार्डन के रिकाॅर्ड की जांच की गई। यह कॉलोनी पास है, लेकिन मैटीरियल यूज किया गया है। इसलिए ही ये हादसा हुआ।  
-मनवीर सिंह गिल, 
ईओ, एमसी जीरकपुर

 

खबरें और भी हैं...