पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल में आधारकार्ड अपडेट करने का कैंप लगाया गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एनआरआई पब्लिक स्कूल, सुंडरा में आधार कार्डों की अपडेशन को लेकर स्कूल कैंपस में तीन रोजा कैंप लगाया। इसमें बच्चों से लेकर उनके अभिभावक समेत स्टाफ के आधारकार्ड
ड़ाकतार विभाग, मुबारिकपुर व चंडीगढ़ के सदस्यों ने मौके पर ही अपडेट किए। कैंप का उद्घाटन प्रिंसीपल श्रीमती किरण सिंह ने किया। डाकतार विभाग से आई टीम ने आधार कार्ड का महत्व बताते हुए इसे पढ़ाई, कारोबार, लेन देन, वोट, लाइंसेस आदि से लेकर हर प्रकार की शिनाख्त में सबसे अहम दस्तावेज बताया जिसके माध्यम से ऑनलाइन सेवाएं भी ली जा
सकती हैं।

स्कूल प्रशासक कलभूषण महाजन ने बताया कि तीन रोजा कैंप में सबसे अधिक फायदा बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने लिया। कइयों ने आधार कार्ड बनवाए तो कइयों ने इसमें मौजूद त्रुटियों का मौके पर ही संशोधन कराया। इस कैंप में कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के छात्रों व उनके माता-पिता ने भाग लेकर इस कैंप को सफल बनाया। जिनके आधारकार्ड नहीं थे सभी ने यहां अप्लाई किया।

खबरें और भी हैं...