पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसुकमा। किस्टाराम के कासाराम नाले के पास रविवार की देर शाम एक लावारिश शव बारामद किया गया है। शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। हालांकि बताया जा रहा है कि ये शव शनिवार को सुबह 10 बजे के करीब रोड कंस्ट्रक्शन में लगे इंजीनियर का है जिसे नक्सलियों ने अगवा कर लिया था।
- जांगला में शनिवार को पीएम मोदी का दौरा था। इस दौरान नक्सलियों ने किस्टाराम के पास रोड कंस्ट्रक्शन में लगे एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया था। इसके अलावा सुकमा के बोरागुड़ा के पास कोंटा मुख्य मार्ग एनएच-30 पर सीआरपीएफ के उजाड़ पड़े कैंप में तीन धमाके कर उसे उड़ा दिया था।
- रविवार को किस्टाराम के कासाराम नाले के पास शव बरामद हुआ है। लोगों का कहना है कि ये अगवा किए गए इंजीनियर टी कासलु का है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सर्चिंग के दौरान मिला जिंदा आईईडी
- इधर मोदी के दौरे के बाद दूसरे दिन रविवार को सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। सर्चिंग के दौरान कोंटा मार्ग के पास एक जिंदा आईईडी बरामद की गई। जवानों ने इसे विस्फोट कर निष्क्रिय किया।
- बताया गया कि ये आईईडी 5 किलो बारूद से तैयार किया गया था। निष्क्रिय करने के बाद उस जगह से करीब दो सौ मीटर लंबा तार भी जवानों ने बरामद किया गया है।
रिपोर्ट/ फोटो : नीरज भदौरिया
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.