पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। राजधानी में देर रात एक छात्र की हत्या की खबर मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव कमरे में था। पुलिस ने छात्र के भाई से पूछताछ की। उसने जो कहानी बताई उसपर पुलिस को भरोसा नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- शहर के सुंदरनगर इलाके में प्रकाश शर्मा रहता था। वो कल्याण कॉलेज में सेकेंड ईयर का छात्र था। उसके साथ उसका भाई भी रहता था जो इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन की दलाली करता था।
- पुलिस मामले को पैसे के लेन-देन से जोड़कर देख रही है। हालांकि उसके भाई ने जो कहानी बताई वो भी पुलिस को मनगढ़ंत लग रही है।
- मृतक के भाई का कहना है कि देर रात कुछ लोग कमरे में अाए और दोनों के हांथ-पांव रस्सी से बांध दिया। फिर भाई को अगल कमरे में ले गए। कुछ देर बाद जब वे चले गए तो हाथ से रस्सी खोल जैसे-तैसे वो भाई के कमरे में पहुंचा। वहां देखा कि उसकी डेड बॉडी पड़ी है।
- घटना में एफएसएल टीम की भी मदद ली जा रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.