- Hindi News
- National
- Mohali News A Month And A Half Ago Dug Soil In The Dug Road Just Before The Rain Trouble
डेढ़ महीने पहले खोदी सड़क में बारिश से ठीक पहले डाली मिट्टी, दिक्कत
}एसडीएम ने भारी वाहनों की आवाजाही पर 17 मार्च तक लगाई रोक... एसडीएम खरड़ हिमांशु जैन इस प्रोजेक्ट के लिए पिछले कुछ महीनों से सख्त नजर आ रहे है उनके द्वारा इस प्रोजेक्ट पर निरंतर रोजाना सुबह-शाम मॉनिटरिंग की जा रही है। इस प्रोजेक्ट को समय रहते पूरा करने के लिए वह प्रयासरत है उनके द्वारा बलौंगी से लेकर खानपुर तक हाइवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है। हाइवे पर ट्रैफिक की समस्या का देखते हुए उनके द्वारा डीसी मोहाली के नवंबर 2018 को जारी आदेशों का हवाला देते हुए जब तक बैंक स्कवायर से लेकर अस स्टैंड स्थित ट्रैफिक बूथ तक की रोड का निर्माण पूरा नही हो जाता तब तक इस हाइवे पर हैवी व्हीकल्स की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि 17 मार्च तक यह आदेश जारी रहेंगे उसके बाद स्थित को देखते हुए अगले आदेश जारी किए जाएंगे।
चंडीगढ़-मोहाली-खरड़ फोरलेन एलिवेटेड ब्रिज रोड जिसका निर्माण लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) कंपनी की ओर से किया जा रहा है, वो अपने निर्धारित समय से एक साल तीन महीने लेट चल रहा है। निर्माण कार्य में चल रही इस देरी के चलते यहां से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों, एरिया निवासियों एवं दुकानदारों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कंपनी द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। हालांकि इस प्रोजेक्ट पर पिछले कुछ महीनों से निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे एसडीएम खरड़ हिमांशु जैन द्वारा पूरी सख्ती बरती जा रही है व एलएंडटी कंपनी को दिन रात काम करने निर्देश दिए हुए हैँ। इसके बावजूद इस प्रोजेक्ट के तहत हो रहे कार्यों में देरी लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत फरवरी के पहले सप्ताह में एलएंडटी कंपनी द्वारा बैंक स्कवायर के निकट से लेकर किला कंप्लैक्स तक की रोड को उखाड़ा गया था, जिसकी जगह नई रोड बनाई जानी है, लेकिन इस रोड के करीब 200 मीटर के स्ट्रेच पर डेढ़ महीने बाद भी कंपनी नई रोड बना पाने में सफल नहीं हो पाई जिन कार्यों में हो रही देरी के कारण निवासी व दुकानदार परेशान है। इस स्ट्रेच पर जहां एक ओर मीठा कुआं मंदिर आता है वहीं यहां पर किला कंप्लैक्स स्थित है। जहां पर कार डीलर व अन्य व्यवसाय अपना धंधा जमाए बैठे है, लेकिन अब धंधा चौपट हो गया है। डेढ़ महीने बाद शुरू हुआ मिटटी डालने का कार्य: कंपनी द्वारा उक्त स्ट्रेच पर मीठा कुआं मंदिर के सामने इस रोड को खोदे जाने के डेढ़ महीने बाद बुधवार को मिट्टी डालने का काम शुरू किया गया वह भी बारिश के दौरान। जिसके तहत आज करीब करीब 100 मीटर क्षेत्र में मिटटी डाली डाली गई है। इन कार्यों के चलते लोगों को इस रोड के बनने की उम्मीद तो जगी है लेकिन अभी भी यह स्पष्ट नही है कि इस रोड के स्ट्रेच का ओर कितना समय लगेगा। पूर्व में जहां भूमि अधिग्रहण के चलते किला कंप्लैक्स के सामने खुदाई कर दी गई थी वही ड्रेन के निर्माण के दौरान भी कई महीने इस कंप्लैक्स के आगे रोड के किनारे खोदे रखे और अब डेढ़ महीने से रोड बनाने के लिए खुदाई कर दी गई है । इन दुकानदारों के अनुसार कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कार्यों में की गई देरी के कारण इनके धंधे चौपट हो गए है।
कंपनी को दिन रात काम करने निर्देश दिए हुए हैँ। इसके बावजूद इस प्रोजेक्ट के तहत हो रहे कार्यों में देरी लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत फरवरी के पहले सप्ताह में एलएंडटी कंपनी द्वारा बैंक स्कवायर के निकट से लेकर किला कंप्लैक्स तक की रोड को उखाड़ा गया था, जिसकी जगह नई रोड बनाई जानी है, लेकिन इस रोड के करीब 200 मीटर के स्ट्रेच पर डेढ़ महीने बाद भी कंपनी नई रोड बना पाने में सफल नहीं हो पाई जिन कार्यों में हो रही देरी के कारण निवासी व दुकानदार परेशान है। इस स्ट्रेच पर जहां एक ओर मीठा कुआं मंदिर आता है वहीं यहां पर किला कंप्लैक्स स्थित है। जहां पर कार डीलर व अन्य व्यवसाय अपना धंधा जमाए बैठे है, लेकिन अब धंधा चौपट हो गया है। डेढ़ महीने बाद शुरू हुआ मिटटी डालने का कार्य: कंपनी द्वारा उक्त स्ट्रेच पर मीठा कुआं मंदिर के सामने इस रोड को खोदे जाने के डेढ़ महीने बाद बुधवार को मिट्टी डालने का काम शुरू किया गया वह भी बारिश के दौरान। जिसके तहत आज करीब करीब 100 मीटर क्षेत्र में मिटटी डाली डाली गई है। इन कार्यों के चलते लोगों को इस रोड के बनने की उम्मीद तो जगी है लेकिन अभी भी यह स्पष्ट नही है कि इस रोड के स्ट्रेच का ओर कितना समय लगेगा। पूर्व में जहां भूमि अधिग्रहण के चलते किला कंप्लैक्स के सामने खुदाई कर दी गई थी वही ड्रेन के निर्माण के दौरान भी कई महीने इस कंप्लैक्स के आगे रोड के किनारे खोदे रखे और अब डेढ़ महीने से रोड बनाने के लिए खुदाई कर दी गई है । इन दुकानदारों के अनुसार कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कार्यों में की गई देरी के कारण इनके धंधे चौपट हो गए है।
5 दिसंबर 2018 को होना था पूरा।
लेट &ट्रबल फुल प्रोजेक्ट