- Hindi News
- National
- Hamirpur News A Pit Full Of Filth In The Lotus Market Of Sarkaghat Became A Cause Of Trouble For The People
सरकाघाट की कमल मार्केट में गंदगी से भरा गड्ढ़ा बना लोगों के लिए परेशानी का सबब
_photocaption_सरकाघाट | जालंधर - मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर उपमंडल सरकाघाट के बस स्टैंड के नजदीक टैक्सी यूनियन कार्यालय से 10 मीटर आगे कमल मार्केट में गंदगी पसरने से लोगों का जीना दूभर हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया गया कल्वर्ट में पानी की निकासी रूकने से वह गंदगी से भर गया है। भीड़भाड़ वाला क्षेत्र होने से कुआं बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। नवाही देवी माता टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्यार चंद, संजय कुमार, विजय कुमार, दिनेश कुमार, विपन कुमार, जगन, राजेंद्र कुमार और संतोष कुमार आदि ने बताया कि दिन भर इसी सड़क से सैकड़ों गाड़ियां आती और जाती है। कुएं के साथ दूसरी सड़क को जोड़ने व आवासीय मकानों व सरकारी कार्यालयों के लिए पैदल रास्ता जाता है। कुएं मे गिर कर बड़ा हादसा हो सकता है। गड्ढ़े से निकलती बदबू ने सभी का जीना दूभर कर दिया है। हमीरपुर स्थित राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिशाषी अभियंता जगदीश कानूनगो ने कहा कि गड्ढ़े की मरम्मत व बाड़बंदी के टेंडर जारी कर दिए हैं। शीघ्र ही समस्या से निजात दिलाई जाएगी।*photocaption*