पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजूनागढ़। रविवार को यहां भरी दुपहरी में एक महिला की हत्या उसके पति के सामने ही कर दी गई। इससे आसपास के इलाकों में हड़कम्प मच गया। बाजार में महिला का वाहन एक भिखारी जैसे दिखने वाले अपंग को छू गया, जिससे उस अपंग ने चाकू के वार किए, जिससे महिला की मौत हो गई। पति उस समय पत्नी से केवल 10 फीट दूर था…
माणावदर जेटको के एकाउंट विभाग के डेप्युटी सुपरिटेंडेंट मनीषा बेन अपने पति निरंजनभाई वैष्णव के साथ बाजार खरीददारी करने निकली थी। दोनों अलग-अलग वाहन में थे। संवाद काम्पलेक्स के पास जेतपुर के भिखारी जैसे दिखने वाले अपंग फिरोज को महिला का वाहन छू गया, इतने में ही उस अपंग ने महिला पर चाकू से प्रहार शुरू कर दिया, प्रहार छाती पर होने के कारण महिला की वहीं मौत हो गई, जब यह घटना हो रही थी, तब उसके पति उससे केवल 10 फीट ही दूर थे।
लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
हत्या के बाद फिरोज मौका ए वारदात से भाग रहा था, तब नागरिकों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच करने वाले पीआई ने बताया कि फिरोज एक समय जैतपुर में रहता था। 3 दिन पहले ही वह जूनागढ़ आया था, जहां उसेन 120 रुपए में एक चाकू खरीदा था। इसी चाकू ने उसने मनीषा बेन की हत्या की।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.