पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवेरावल। पास ही के गांव की एक युवती ने वेरावल पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाई है कि उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर 5 मुस्लिम युवकों ने 3 साल से उसके साथ अलग-अलग स्थानों पर ज्यादती किर रहे हैं। इस काम में दो युवतियां भी उनका सहयोग करती हैं। इसके साथ ही बेखौफ घूमने वाले पांचों युवक अचानक लापता हो गए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस तत्पर…
पुलिस के अनुसार वेरावल के पास ही एक गांव में रहने वाली युवती ने थाने में रिपोर्ट लिखवाई है कि वेरावल के शोएब अब्दुल गफ्फार साेरठिया समेत 5 मुस्लिम युवकों ने उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेल करते हुए उससे पिछले 3 सालों से विभिन्न स्थानों पर दुष्कृत्य कर रहे हैं। इन स्थानों में फार्म हाउस, होटल और सासण के पास का भोजदे फार्म हाउस प्रमुख है।
दो युवतियों द्वारा आरोपियों की मदद
युवती की शिकायत के अनुसार इस गोरखधंधे में वेरावल की ही संगीता बावाजी और मीना नाम की दो युवतियां आरोपियों की मदद करती रहीं। थाने में शिकायत होते हुए पांचों युवक अचानक शहर से लापता हो गए हैँ। अब पुलिस उन्हें तलाश रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.