पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वर्चस्व की लड़ाई में अंधाधुंध फायरिंग, युवक को 7 गोलियां मारीं; मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनबाद. धनसार निवासी संदीप कुमार मोदी उर्फ टेनू की शनिवार सुबह गोधर काली बस्ती पुल पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। संदीप सुबह 8:45 बजे अपनी कार से बैंक मोड़ स्थित जिम से वापस घर लौट रहा था। काली बस्ती पुल पर तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने ओवरटेक कर कार रोकी और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उसे सीने में सात गोलियां लगीं। आसपास के लोगों ने उसे पीएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण आउटसोर्सिंग में वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है।

 

 

- संदीप के बड़े भाई सूरज मोदी ने सांसद पीएन सिंह के भतीजे अमरेंद्र सिंह उर्फ गुड्‌डू पर हत्या का आरोप लगाया है। सूरज ने कहा कि गुड्‌डू ने संदीप को धमकी दी थी। वहीं गुड्‌डू ने इन आरोपों कोे खारिज कर दिया।

 

बैंक मोड से ही पीछा कर रहे थे

- संदीप गोधर से काली बस्ती पुल होते हुए अपने घर जा रहा था। घर से करीब आधा किमी पहले अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। चूंकि सुबह इस पुल पर आवाजाही कम रहती है, इसलिए अपराधियों ने इस जगह को चुना। संदीप दो बार जेल जा चुका है।

 

धनबाद में 8% बढ़े हत्या के मामले

- कोयलानगरी धनबाद में अपराधों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले साल की तुलना में इस साल हत्या के मामले 8% बढ़े हैं। लूट के मामलों में भी 40% की बढ़ोतरी हुई है। दुष्कर्म के मामले भी पिछले साल की तुलना में 23.52 फीसदी बढ़ गए हैं।

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...