सेक्टर-4 की मार्केट में युवक पर किया हमला
सेक्टर 4 की मार्केट में हरिपुर गांव में रहने वाले युवक पर उस समय कुछ युवकों ने हमला कर दिया जब वो कुछ सामान लेने के लिए आया था। मार्केट की पार्किंग में खड़ा होकर सरेआम बीयर पी रहे दीपक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक पर हमला किया है। हमले में घायल युवक नरेंद्र कुमार को सेक्टर 6 स्थित जनरल अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जबकि नरेंद्र की शिकायत पर बांका और अन्य युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। असल में नरेंद्र कुमार जानता है, कि बांका ओर उसके साथी ये लोग हरिपुर में कुछ गलत काम करते हैं। इस बारे में नरेंद्र को पता चल गया था। लिहाजा तब नरेंद्र यहां सेक्टर 4 की मार्केट में आया, तो यहां बांका और उसके साथियों ने उसे रोका। उन्हें डर था, कि कहीं नरेंद्र उनके बारे में पुलिस को जानकारी न दे दे। जिसके चलते बांके ने उस पर हमला किया। इस दौरान बांके ने पहले तो बीयर की बोतल को सड़क पर पटका और उसके बाद बाकी हिस्सा नरेंद्र के सिर पर मारा गया। जिसके चलते नरेंद्र घायल हा़े गया, वहीं लोगों की भीड़ को देखकर बांका और उसके साथी यहां से फरार हो गए।