पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हॉस्पिटल के ICU बना ढाई साल के बच्चे का आधार कार्ड, तब हुआ ब्लड कैंसर का इलाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर. ये तस्वीर है रामकृष्ण हॉस्पिटल के आईसीयू की। वार्ड में कोरबा के कोरबी गांव के ढाई साल के हिमांशू का आधार कार्ड बनाया जा रहा है, इसे ब्लड कैंसर है। दरअसल, हिमांशू के पिता नारायण प्रसाद कैशिक किसान हैं और बेटे के इलाज के लिए उन्हें 2-3 लाख रुपए चाहिए थे। आईसीयू में जाकर बनाया बच्चे का आधार कार्ड...

 

- पैसे तो थे नहीं, इसलिए बेटे की जिंदगी बचाने के लिए पिता ने अस्पताल प्रबंधन से गुहार लगाई। उन्हें बताया गया कि संजीविनी कोष से इलाज के लिए पैसे मिल सकते हैं, लेकिन उसके लिए आधार कार्ड जरूरी है।

- पर बच्चे का कार्ड अब तक बना ही नहीं था। उम्मीद की किरण जागी तो पिता ने बेटे का आधार कार्ड बनवाने की जद्दोजहद शुरू कर दी।

- राजधानी में कई जगह भटकने के बाद उन्हें कचहरी चौक के एक च्वाइस सेंटर पर आशीष पांडेय मिले।

- उन्होंने पीड़ा समझी और दोस्त रविन्द्र गुप्ता के साथ छुट्‌टी का दिन होने के बाद भी सेंटर से आधार बनाने का पूरा सेटअप लेकर आईसीयू पहुंचे और बच्चे का आधार जनरेट कर दिया।

- अब इसके जरिए बच्चे को सरकारी मदद मिल जाएगी। 

खबरें और भी हैं...