पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aaj Ka Rashifal: 16 May 2018, राशिफल 16 मई: जॉब और बिजनेस में रहेंगे भाग्यशाली, कुछ लोगों के लिए खास रहेगा बुधवार

राशिफल 16 मई: जॉब और बिजनेस में रहेंगे भाग्यशाली, कुछ लोगों के लिए खास रहेगा बुधवार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आज बुधवार 16 मई को शुभ योग बनने से मेष, वृष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि के लोग भाग्यशाली रहेंगे। इन लोगों को जॉब और बिजनेस में धन लाभ होगा। उलझा हुआ पैसा मिल सकता है। म्युचुअल फंड, शेयर मार्केट, बैंकिंग या प्रॉपर्टी से संबंधित कामों से पैसा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। कामकाज से बड़े लोग खुश हो सकते हैं। बिजनेस करने वालों को पुराने निवेश से फायदा होगा।

इनके अलावा मिथुन, कन्या, तुला और कुंभ राशि वाले लोग परेशान हो सकते हैं। सितारों की स्थिति इन राशियों के लिए ठीक नहीं है। इन 4 राशि वालों को धन हानि हो सकती है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। इसके अलावा तनाव और दाैड़-भाग भरा दिन हो सकता है। 

पढ़ें पूरा राशिफल - 

 

मेष (Aries) -  बिजनेस को लेकर टेंशन रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक भी हो जाएगा।प्रेमी के साथ समय बीतेगा। पहले काम के बारे में अच्छे से सोच-विचार कर लें, फिर ही कोई काम हाथ में लें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम करने के तरीके मे आपको सुधार करना चाहिए। घर और ऑफिस दोनों जगह माहौल सकारात्मक रहेगा। अपने कामों से आप लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। खुशी से दिन बीतेगा। अपनी भावनाएं कह देने के लिहाज से दिन अच्छा है। पुराने मामले निपटा सकते हैं। भावनात्मक सूझ-बूझ के साथ शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से सुख और प्रेम मिलेगा। 

 

क्या करें - खाना खाने से पहले 1-1 निवाला गाय और कुत्ते के लिए निकालें।

 

आगे पढ़ें वृष से मीन तक का पूरा राशिफल और उपाय - 

खबरें और भी हैं...