पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआज सोमवार को वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वाले लोगों को नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। इन लोगों के कामकाज से बड़े लोग खुश होंगे। वहीं बिजनेस करने वालों को डबल फायदा हो सकता है। सेविंग बढ़ेगी और उलझा हुआ पैसा भी मिलेगा। ये लोग फालतू खर्चे और नुकसान से भी बचेंगे। राजलक्ष्मी योग के कारण ऐसा होगा। ये धनदायक योग चंद्रमा और मंगल का दृष्टि संबंध होने के कारण बन रहा है। इन 8 राशियों के अलावा मेष, तुला, धनु और कुंभ राशि के लोगों को इस शुभ योग का फायदा नहीं मिल पाएगा। इन लोगों को संभलकर रहना होगा।
पढ़ें 21 मई सोमवार का राशिफल -
मेष (Aries) - आज मेष राशि वाले लोग कुछ नया करने की कोशिश न करें तो ही अच्छा है। ध्यान रखें कि आप अपनी बात जितनी जोर से कहेंगे, समस्या सुलझने के बजाए उतनी उलझेगी। आज आप कुछ गलत फैसले भी ले सकते हैं। निवेश और लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी और बिजनेस के किसी मामले को लेकर टेंशन रहेगी। खर्चे पर कंट्रोल रखें। दिनभर आप बिजी भी रहेंगे। तनाव महसूस होगा। सेहत को लेकर आपको सावधान रहना होगा। लापरवाही न करें। जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बीमारी की संभावना है।
क्या करें - ऑफिस या गाड़ी पर अपनी सीट पर लाल कपड़ा रखकर बैठें।
आगे पढ़ें वृष से मीन तक पूरा राशिफल और उपाय -
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.