पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आमिर खान, 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान', Aamir Khan To Take Break From Films

आमिर खान अब फिल्मों से लेंगे ब्रेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. आमिर खान सालभर से फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग भी तकरीबन पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर साल में सिर्फ एक ही प्रोजेक्ट पर काम करते हैं। उनके पास फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के अलावा फिलहाल कोई और प्रोजेक्ट नहीं है। इसलिए उन्होंने फिल्मों से लंबा ब्रेक लेने का प्लान बनाया है। सोर्स का कहना है कि आमिर ने फिल्म की शूटिंग तकरीबन पूरी कर ली है। फिल्म की क्रू पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा करने में बिजी है और स्टारकास्ट डबिंग कर रही है। डबिंग के दौरान आमिर ने अपने आसपास के लोगों से कहा कि वे अब फिल्मों से लंबा ब्रेक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि आमिर 'महाभारत' भी डायरेक्ट कर रहे हैं। लेकिन 'महाभारत' बनाना एक लंबा और चैलेंजिंग प्रोजेक्ट है, इसलिए पहले वे अपनी फैमिली के साथ कुछ वक्त बीताना चाहते हैं। 

 

 


खबरों की मानें तो ब्रेक लेने के लिए ही उन्होंने एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा पर बन रही बायोपिक 'सैल्यूट' पर काम करना फिलहाल बंद किया है। बता दें कि आमिर की 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में आमिर के साथ अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं. फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य हैं।

 

खबरें और भी हैं...