पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमिर की पीके देखने को आतुर फ़ेडरर

आमिर की पीके देखने को आतुर फ़ेडरर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोजर फ़ेडरर आमिर ख़ान की फ़िल्म \'पीके\' देखना चाहते हैं.

ये बात उन्होंने ख़ुद आमिर ख़ान को बताई.

दरअसल आमिर ख़ान और रोजर फ़ेडरर की मुलाक़ात इंडियन प्रीमियर टेनिस लीग के आख़िरी दिन आठ दिसंबर को हुई.

फ़ेडरर ने आमिर के साथ दोस्ताना टेनिस मैच खेला.

आमिर के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया, \"रोजर फ़ेडरर ने आमिर ख़ान से कहा कि उन्होंने पीके का पहला पोस्टर देखा और वो उन्हें बहुत पसंद आया. फ़ेडरर ने आमिर से कहा कि वो पीके ज़रूर देखेंगे.\"

इस दौरान दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख जैसे सितारे भी मौजूद रहे.

आमिर ख़ान और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका वाली \'पीके\', 19 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है.

इसके निर्देशक राजकुमार हीरानी हैं.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)