पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअभिनेता इमरान ख़ान ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया है कि उनके सुपरस्टार मामा आमिर ख़ान का उनके करियर में कोई योगदान नहीं है.
टाइम्स नेटवर्क से बात करते हुए इमरान बोले, \"आमिर मुझ सपोर्ट नहीं करते. उन्होंने मेरी सिर्फ़ दो फ़िल्में बनाई हैं. इससे ज़्यादा उन्हें मेरे करियर की कोई जानकारी नहीं.\"
ये अलग बात है कि इमरान की दर्ज़न भर फ़िल्मों में से सिर्फ़ उन्हीं दो फ़िल्मों को कामयाबी मिली जिन्हें आमिर ख़ान ने बनाया. ये हैं इमरान की पहली फ़िल्म \'जाने तू या जाने ना\' और \'डेल्ही बैली\'.
फ़्लॉप करियरकरियर शुरू होने के छह साल बाद भी इमरान अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि उनके समकालीन अभिनेता रणबीर कपूर और उनके बाद आए कलाकार जैसे रणवीर सिंह उनसे स्टारडम की दौड़ में बहुत आगे निकल गए हैं.
इमरान ने तो ये भी कहा कि उन्होंने आमिर की ज़्यादातर फ़िल्में देखी भी नहीं.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.