पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। आम आदमी पार्टी मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी दमखम के साथ उतरेगी। प्रदेश में आप का चेहरा आलोक अग्रवाल होंगे। ये बता आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को कही। वे यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।
- इंदौर पहुंचे संजय सिंह ने चर्चा में कहा कि मप्र में पार्टी ने चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर ली है। विस चुनाव में पार्टी मजबूती से मैदान में उतरेगी। हमारी सरकार ने दिल्ली में जो विकास किया है, उस मॉडल को मप्र सहित देशभर की जनता तक हम पहुंचाएंगे।
- सिंह ने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए बताया कि अब तक आपने सुना होगा कि घाटे का बजट पेश किया गया है, लेकिन हमारी सरकार ने इससे उलट दिल्ली में फायदे का बजट पेश किया।
- पार्टी का चेहरा कौन होगा, इस सवाल पर उनका कहना था कि प्रदेश में आलोक अग्रवाल ही उनकी पार्टी के चेहरे होंगे। उनकी ईमानदारी से हर कोई वाकिफ है, ऐसे में पार्टी साफ और ईमानदार व्यक्ति को ही अपना चेहरा बनाएगी। सिंह ने कहा कि अग्रवाल की अगुवाई में आप पार्टी मप्र की 230 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।
मप्र सरकार तो बाबाओं को भी राज्यमंत्री बना देती है
- सिंह ने मप्र द्वारा हाल ही में 5 बाबाओं को राज्यमंत्री बनाए जाने के फैसले पर चुटकी लेते हुए कहा कि मप्र सरकार तो बाबाओं को भी राज्यमंत्री बना देती है। सरकार के विकास के दावे पर सवाल उठाते हुए सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश को विकास का मॉडल बता रही है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.