पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेतन भगत: आप को नापसंद करता था. माफ़ी!

चेतन भगत: आप को नापसंद करता था. माफ़ी!

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी को मिले भारी बहुमत के बाद बॉलिवुड ने भी इस जीत के लिए पार्टी को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी है.

हालांकि कुछ प्रतिक्रियाएं उन कलाकारों की ओर से आई हैं जो पार्टी का ही हिस्सा रहे हैं.

लोकसभा चुनाव में पार्टी का हिस्सा रहे रघुराम ने ट्विटर के माध्यम से कहा, \"ऐसा ही होता है जब चालाक नेता आम आदमी को ललकारते हैं. ऐसे सभी नेताओं के लिए ये जीत सबक़ है.\"

अभिनेता जावेद जाफ़री ने ट्वीट किया, \"जियो आप, लोकसभा में आप को चार सीटें मिली थी और दिल्ली में भाजपा को चार(आख़िर में भाजपा को केवल तीन सीटें) मिली. ये तो फ़िल्मी अंदाज़ में बदला ले लिया गया.\"

निर्माता निर्देशक शेखर कपूर ने ट्वीट किया, \"भारत का युवा वोटर ज़्यादा सादगी पसंद है और लोकल मुद्दों की समझ रखता है.\"

लेखक चेतन भगत ने भी कहा, \"अतीत में मैं आप पार्टी को नापसंद करता था और उनके लिए कई बुरी बाते कह चुका हूं. माफ़ी. मुझे ख़ुशी होगी अगर वो अच्छा करें.\"

अभिनेत्री नेहा धूपिया का कहना था, \"केजरीवाल को बधाई लेेकिन अब वोटर्स को मायूस न करें. दिल्ली को एक बेहतर जगह बनाएं.\"

जैसे जैसे चुनाव के नतीजे साफ़ होते जा रहे हैं बॉलिवुड की ओर से और भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. निर्माता निर्देशक सुधीर मिश्रा ने हाल ही में ट्वीट किया, \"अद्भुत हैं भारतीय वोटर्स और बाक़ी सब अद्भुत,अद्भुत,अद्भुत !!\"

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)