पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। अभिषेक बच्चन मुंबई में पेरेंट्स के साथ रहते हैं। इस पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए ट्वीट किया- अपनी लाइफ को लेकर बुरा फील मत कीजिए, याद करो अभिषेक बच्चन अब भी अपने पेरेंट्स के साथ ही रहते हैं। इस पर अभिषेक ने ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए लिखा- हां मैं अपने पेरेंट्स के साथ रहता हूं और यह मेरी लिए गर्व की बात है कि मुझे उनके साथ रहने का मौका मिल रहा है। जानें और क्या बोले अभिषेक...
- अभिषेक ने आगे लिखा- पेरेंट्स के साथ रहना मेरे लिए सबसे प्राउडेस्ट मोमेंट है। कभी आप लोग भी आजमाकर देखिए, अपने बारे में अच्छा महसूस करेंगे। बता दें कि अभिषेक आखिरी बार 2016 में आई फिल्म 'हाउसफुल 3' में नजर आए थे। अब वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'मनमर्जियां' में दिखेंगे। इसमें उनके साथ तापसी पन्नू काम कर रही हैं।
पेरेंट्स के साथ जलसा में रहते हैं अभिषेक...
बता दें कि अभिषेक वाइफ ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ 'जलसा' में रहते हैं। दोनों की शादी 20 अप्रैल, 2007 को हुई थी। शादी बच्चन फैमिली के बंगले 'प्रतीक्षा' में हुई और रिसेप्शन ताज होटल में हुआ था। शादी के वक्त ऐश्वर्या राय 33 साल की थीं जबकि अभिषेक की उम्र 31 साल थी। आज दोनों 6 साल की बेटी आराध्या के माता-पिता हैं।
7 साल में ऐश्वर्या-अभिषेक ने कीं एक साथ 6 फिल्में...
ऐश्वर्या और अभिषेक ने 7 साल में 'ढाई अक्षर प्रेम के'(2000), 'कुछ ना कहो'(2003), 'बंटी और बबली'(2005), 'उमराव जान' (2005), 'धूम-2'(2006), और 'गुरु'(2007) को मिलाकर 6 फिल्मों में काम किया। वहीं शादी के बाद दोनों की फिल्म 'सरकार राज'(2008) और 'रावन' (2010) रिलीज हुई। इसके बाद ऐश्वर्या की फिल्म 'गुजारिश' (2010) में नजर आईं, लेकिन फिर पर्सनल लाइफ पर ध्यान देने के लिए उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। बाद में साल 2015 में ऐश्वर्या ने 'जज्बा' के साथ इंडस्ट्री में कमबैक किया। जिसके बाद वो 'सरबजीत' (2016) और 'ऐ दिल है मुश्किल' (2016) में भी नजर आईं। वहीं अभिषेक 'रावन' के बाद 'धूम-3', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'हाउसफुल-3' में नजर आए लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं।
आगे की स्लाइड्स पर, पेरेंट्स के साथ अभिषेक-ऐश्वर्या की PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.