- Hindi News
- National
- Ranchi News Abir Gulal Was Offered To Lord Rama Sita And Made A Visit To Chutia
भगवान राम-सीता को अबीर-गुलाल अर्पित कर कराया चुटिया का भ्रमण
एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी होली की बधाई
होली के मौके पर आयोजित होने वाले चुटिया में ऐतिहासिक फग डोल जतरा धूमधाम से मनाया गया। फग डोल जतरा मेला समिति को फुलो, लरियों, वैलून से सजाया गया था। प्राचीन श्री राममंदिर चुटिया में भगवान श्रीराम लखन व सीता की मूर्तियों को डोली में सजाकर मेला स्थल, डोल चबूतरा में विराजमान किया गया। जहां चुटिया के लोगों ने अबीर-गुलाल अर्पण कर भगवान का अभिषेक किया।
इसके बाद एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली। लोअर चुटिया के तीनों प्राचीन मंदिरों के भगवान की डोली सजाकर मेला स्थल लाया गया। इस बीच भक्तगण नाचते-गाते चल रहे थे। इस दौरान श्रद्धआलु एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में विधायक सीपी सिंह, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, लोक कलाकार मुकुंद नायक, आयोजन समिति के संजय कुमार साहू, विजय तिर्की, लालू साहू, नीरज साहू, पप्पू शर्मा, राजू साहू, संजय साहू, छोटू शर्मा, रोहित ठाकुर, भाेला महतो सहित कई शामिल थे।
शोभायात्रा में भगवान के स्वागत करने के लिए मची होड़।
शोभायात्रा में शामिल हुए विधायक और डिप्टी मेयर