पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घूसखोरी में गिरफ्तार थानेदार पुलिस की कस्टडी से फरार, घूस में मिले 1.16 लाख जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गया(बिहार). रिश्वत लेकर शराब तस्करों को संरक्षण देने वाले चाकन्द थानाध्यक्ष पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गया एसएसपी राजीव मिश्रा ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और थानेदार को थाने से ही दबोच लिया। इस दौरान 1.16 लाख रुपए नकद भी बरामद किए गए। थानाध्यक्ष से पूछताछ की जा रही थी।

 

 

- जानकारी के अनुसार, शनिवार को छापेमारी में बोलेरो से तस्करी की जा रही शराब की बरामदगी हुई थी। इसके बाद थानाध्यक्ष डेढ़ लाख रुपए लेकर चाकन्द थाना इलाके के ही रहने वाले दो तस्करों को छोड़ने पर राजी हो गए। हालांकि तस्करों के बिचौलिए की मिन्नत पर 1.16 लाख में डील हुई और दो तस्कर छोड़ दिए गए।  

- इसकी सूचना एसएसपी को मिली तो वह खुद मामले की पड़ताल करने चाकन्द थाने पहुंच गए। थानाध्यक्ष के ठिकाने पर छापेमारी की गई तो एक लाख सोलह हजार की रिश्वत की राशि बरामद हुई। हालांकि बाद में कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने के वक्त थानेदार डीएसपी कार्यालय से फरार हो गया। उस समय वह इंस्पेक्टर की अभिरक्षा में था।

 

खबरें और भी हैं...